सलूणी के काशणी गांव में आग की भेंट चढ़ा दोमंजिला मकान, बेघर हुए 3 परिवार

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2022 11:22 PM

fire in house

सलूणी उपमंडल की मौड़ा पंचायत के काशणी गांव में हुए अग्निकांड से 3 परिवार बेघर हो गए। प्रभावितों ने पड़ोसी के घर में शरण ली है। जानकारी के अनुसार खेमती पुत्र चूहड़ू राम अपने परिवार के साथ मकान में संयुक्त रूप से रहते थे। शुक्रवार रात को सभी लोग घर...

सलूणी/तेलका (शक्ति/इरशाद): सलूणी उपमंडल की मौड़ा पंचायत के काशणी गांव में हुए अग्निकांड से 3 परिवार बेघर हो गए। प्रभावितों ने पड़ोसी के घर में शरण ली है। जानकारी के अनुसार खेमती पुत्र चूहड़ू राम अपने परिवार के साथ मकान में संयुक्त रूप से रहते थे। शुक्रवार रात को सभी लोग घर में खाना खा रहे थे कि अचानक करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दोमंजिला मकान धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें देख परिजन घर से बाहर निकले और शोर मचाने लगे। इसके बाद आग बुझाने में जुट गए। इसकी सूचना पुलिस चौकी तेलका को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने में लोगों की मदद की। कुछ समय के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। अग्निकांड से तिलक पुत्र खेमती, महिंद्र पुत्र खेमती व भीलो पुत्र चूहड़ू के घर में रखी लाखों की संपत्ति सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है। बहरहाल देर रात को आसपास के लोगों व पुलिस चौकी तेलका के स्टाफ की मुस्तैदी से आग दूसरे मकान तक नहीं पहुंच पाई। शनिवार को उपतहसील तेलका के नायब तहसीलदार कर्म सिंह ठाकुर ने मौके का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को 5000 रुपए की फौरी राहत दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नुक्सान का आकलन किया जा रहा है और इसके अनुसार प्रभावित परिवारों को सहायता दी जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!