भराड़ी के मच्छवाण में आग की भेंट चढ़ी करियाने की दुकान, 15 लाख रुपए का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2022 06:06 PM

fire in grocery store

भराड़ी पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव मच्छवाण में एक दुकान में आग लग गई, जिससे करीब 15 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है।बता दें कि ग्राम पंचायत करलोटी के अंतर्गत आने वाले गांव मच्छवाण के बुद्धि सिंह पुत्र प्रभा राम ने बताया कि वह करियाने की...

भराड़ी (राकेश): भराड़ी पुलिस थाना के अंतर्गत आते गांव मच्छवाण में एक दुकान में आग लग गई, जिससे करीब 15 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन किया गया है।बता दें कि ग्राम पंचायत करलोटी के अंतर्गत आने वाले गांव मच्छवाण के बुद्धि सिंह पुत्र प्रभा राम ने बताया कि वह करियाने की दुकान करता है। वह हर रोज की तरह सोमवार रात को करीब 9 बजे अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था। उसने बताया कि उसका घर दुकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर है।

मंगलवार सुबह दुकान के साथ लगते घर के सदस्य ने उसे फोन पर सूचित किया कि दुकान से धुआं निकल रहा है, जिस पर वह मौके पर पहुंचा और दुकान खोली तो देखा कि अंदर बहुत सारा सामान जल गया था। दुकानदार ने बताया कि पुलिस थाना घुमारवीं से टीम मौके पर आई हुई थी। उन्होंने 14 से 15 लाख रुपए के नुक्सान का आकलन किया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि दुकानदार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार रुपए दे दिए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!