कुल्लू के भुंतर में कैफे में लगी आग, हजारों का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2021 12:31 AM

fire in cafe

कुल्लू जिला के भुंतर में बीते दिन जहां एक टीवी की दुकान में आग लग गई थी, वहीं मंगलवार को देर रात उसी दुकान से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक कैफे में आग लग गई। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि कैफे में...

कुल्लू (संजीव जैन): कुल्लू जिला के भुंतर में बीते दिन जहां एक टीवी की दुकान में आग लग गई थी, वहीं मंगलवार को देर रात उसी दुकान से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक कैफे में आग लग गई। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि कैफे में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग कुल्लू की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। फायर अधिकारी दुर्गा सिंह ने बताया कि इस घटना में कैफे के मालिक अमित कुमार पुत्र मोती राम को 20 हजार रुपए के नुक्सान का अनुमान लगाया गया है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!