बद्दी के पास बिलांवाली में 2 उद्योगों में लगी आग, 50 लाख का नुक्सान

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2024 05:17 PM

fire in 2 industries

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवाली गांव के समीप स्थित 2 उद्योगों में एक साथ आग लग गई। आग से दोनों उद्योगों में 50 लाख की संपत्ति का नुक्सान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने मौक पर पहुंचकर बड़ा नुक्सान होने से बचा लिया।

मानपुरा (बस्सी): औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवाली गांव के समीप स्थित 2 उद्योगों में एक साथ आग लग गई। आग से दोनों उद्योगों में 50 लाख की संपत्ति का नुक्सान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने मौक पर पहुंचकर बड़ा नुक्सान होने से बचा लिया। रविवार सुबह साढ़े 7 बजे यह घटना घटी। बिलांवाली स्थित गत्ता उद्योग नव पैकर में आग लगी। नव पैकर के संचालक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग जब मौके पर पहुंचा तो पाया कि आग साथ लगती दूसरी कंपनी प्रेम फायल में भी लगी हुई थी। इन दोनों कंपनियों के बाहर शैड में स्क्रैप में आग लगी थी।

प्रेम पैकर में आग शैड से होते हुए कार्यालय तक पहुंच गई। दोनों कंपिनयों में आग को मशीनरी, कच्चे माल व तैयार माल तक नहीं पहुंचने दिया गया। दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग से दोनों कंपनियों के शैड व वेस्ट मैटीरियल तथा एक कंपनी का ऑफिस जल गया। लीडिंग फायरमैन भीम सिंह ने बताया कि आग से दोनों कंपनियों में 50 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। डीएसपी खजाना राम भी सूचना मिलने पर  मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर फोरैंसिंक टीम को भेजने की बात कही।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!