शॉर्ट सर्किट ने बरपाया कहर, देखते ही देखते एक मकान राख के ढेर में हुआ तबदील(Video)

Edited By kirti, Updated: 25 Oct, 2019 12:15 PM

हिमाचल प्रदेश के एक मकान में आग लग गई है। जिससे पूरा मकान देखते ही देखते राख के ढेर में तबदील हो गया। आग वीरवार शाम नघेता पंचायत के गांव खोयला बास में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से मकान में लगीं। जिसपर स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर आग पर काबू पाया।...

पांवटा(प्रेम वर्मा): हिमाचल प्रदेश के एक मकान में आग लग गई है। जिससे पूरा मकान देखते ही देखते राख के ढेर में तबदील हो गया। आग वीरवार शाम नघेता पंचायत के गांव खोयला बास में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से मकान में लगीं। जिसपर स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर आग पर काबू पाया। मगर तब तक रघुवीर सिंह का लगभग साढ़े 3 लाख का नुकसान हो चुका था। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घर में गैस सिलेंडर रखा हुआ था उसके पाइप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते पूरे घर में आग लग गई गनीमत रही कि गैस का सिलेंडर नहीं फटा नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था जिस समय यह वारदात हुई उस समय घर के सभी सदस्य घास काटने के लिए खेत में गए हुए थे जैसे ही उन्होंने देखा तो स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पाया।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!