भीषण आग में लकड़ी के 2 मकान बने आग का गोला, लाखों का हुआ नुक्सान

Edited By kirti, Updated: 12 Oct, 2019 09:46 AM

fire house

शिमला जिला के रामपुर थैली गांव में आग का तांडव देखने को मिला है। जहां पर बीते शाम 6:30 बजे 2 मकान आग की भेंट चढ़ गए। इस घटना में सुशील कुमार और कपिल देव के लकड़ियों के तीन मंजिलें मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल आग लगने का कारण गैस...

शिमला (योगराज) : शिमला जिला के रामपुर थैली गांव में आग का तांडव देखने को मिला है। जहां पर बीते शाम 6:30 बजे 2 मकान आग की भेंट चढ़ गए। इस घटना में सुशील कुमार और कपिल देव के लकड़ियों के तीन मंजिलें मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए हैं। फिलहाल आग लगने का कारण गैस सिलेंडर फटने के कारण बताया गया है। जिससे दोनों परिवारों को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं जब फायर ब्रिगेड की जब गाड़ियां पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी। इतने में दोनों के घर जलकर राख हो चुके थे। जिसमें से एक मकान तीन मंजिला और दूसरा दो मंजिला था।

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुरेश मोहिल ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया और दोनों पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार रुपए फौरी राहत व एक एक तिरपाल परिवार को दिए है। वहीं बताया जा रहा है कि आग बुझाते समय नेपाली मूल के सचिन बहादुर घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए रामपुर अस्पताल ले जाया गया।इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!