Una: सैलून में लगी भीषण आग, गल्ले में रखी नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख

Edited By Vijay, Updated: 13 Nov, 2026 10:10 PM

fire at the salon

ऊना जिले के तहत तहसील घनारी के अंतर्गत आने वाले गांव संघनेई में एक सैलून में आग लगने से व्यवसायी को लाखों रुपए का आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ा है। अचानक भड़की आग ने दुकान के भीतर रखे कीमती सामान और नकदी को अपनी चपेट में ले लिया।

घनारी/ऊना (राणा): ऊना जिले के तहत तहसील घनारी के अंतर्गत आने वाले गांव संघनेई में एक सैलून में आग लगने से व्यवसायी को लाखों रुपए का आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ा है। अचानक भड़की आग ने दुकान के भीतर रखे कीमती सामान और नकदी को अपनी चपेट में ले लिया। इस अप्रत्याशित हादसे में सैलून संचालक को करीब 2 लाख रुपए का आर्थिक आघात पहुंचा है।

पीड़ित सैलून मालिक मनीष कुमार ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति रात करीब 8 बजे अपनी दुकान को बंद करके घर गए थे। अगली सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे, तो शटर के बाहरी हिस्से पर जमी गहरी कालिख को देखकर उनके होश उड़ गए। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से घिरे मनीष ने तुरंत साथ लगते पड़ोसी दुकानदार को मौके पर बुलाया। जैसे ही दोनों ने मिलकर दुकान का शटर खोला, भीतर का भयावह नजारा देखकर मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान के अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।

मनीष कुमार के मुताबिक इस अग्निकांड में दुकान के गल्ले में रखी करीब 40 हजार रुपए की नकदी और लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए मूल्य का सैलून का सामान व उपकरण पूरी तरह से जलकर स्वाह हो गए हैं। बंद शटर के पीछे यह आग आखिर कैसे भड़की, इसके वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही गांव के उपप्रधान संदीप मिठ्ठू ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदार को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवार को हरसंभव सरकारी व आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!