लैबोरेटरी टैक्नीशियन व असिस्टैंट का फाइनल रिजल्ट घोषित, जानिए किसने मारी बाजी

Edited By Vijay, Updated: 16 Jan, 2020 04:01 PM

final result of laboratory technician and assistant

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने लैबोरेटरी टैक्नीशियन पोस्ट कोड-605 व लैबोरेटरी असिस्टैंट पोस्ट कोड-690 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। लैबोरेटरी टैक्नीशियन में नवीन कुमार (605000075) व विवेक कुमार (605000096) ने बाजी मारी है।

हमीरपुरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने लैबोरेटरी टैक्नीशियन पोस्ट कोड-605 व लैबोरेटरी असिस्टैंट पोस्ट कोड-690 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। लैबोरेटरी टैक्नीशियन में नवीन कुमार (605000075) व विवेक कुमार (605000096) ने बाजी मारी है। वहीं लैबोरेटरी असिस्टैंट में विनोद ठाकुर (690001260) व अश्वनी कुमार (690001453) ने बाजी मारी है। बता दें कि ये 2 पद तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण सुंदरनगर में भरे गए हैं।

पदों को भरने के लिए 18 सितम्बर को लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें 6 अभ्यर्थी आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किए गए थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 2 जनवरी को पूरी की गई थी। इसके बाद वीरवार काे आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। वहीं लैबोरेटरी असिस्टैंट की लिखित परीक्षा 22 सितम्बर को हुई थी। 9 अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए चुना गया था। ये 2 पद एचपीएसपीसीबी में भरे गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने फाइनल रिजल्ट घोषित करने की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!