किसानों के समर्थन में निकाली रैली में भिड़े 2 ट्रैक्टर चालक, एक घायल

Edited By Vijay, Updated: 03 Feb, 2021 05:18 PM

fight between 2 tractor driver in rally

किसानों के समर्थन में मंगलवार को जिला ऊना में सीटू द्वारा निकाली गई रैली में मारपीट का मामला भी सामने आया है। रक्कड़ पहुंचने पर रैली के दौरान 2 ट्रैक्टर चालकों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक लहूलुहान हुआ है।

ऊना (अमित): किसानों के समर्थन में मंगलवार को जिला ऊना में सीटू द्वारा निकाली गई रैली में मारपीट का मामला भी सामने आया है। रक्कड़ पहुंचने पर रैली के दौरान 2 ट्रैक्टर चालकों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक लहूलुहान हुआ है। घायल युवक का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया है। वहीं अन्य किसानों द्वारा बीच-बचाव कर मामले को शांत किया गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को किसानों के समर्थन में सीटू ने ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली जब मैहतपुर से ऊना आ रही थी तो रक्कड़ पहुंचने पर ट्रैक्टर आगे निकालने की हौड़ में 2 चालकों में बहस शुरू हो गई जो देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। इसी बीच एक चालक ने दूसरे पर डंडे से हमला कर दिया, जिसके चलते युवक लहुलूहान हो गया। मामला बढ़ता देख अन्य युवकों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया और घायल युवक का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!