बाथरूम में नहाने गई महिला के साथ दर्दनाक हादसा, परिजनों ने दरवाजा तोड़ बाहर निकाला शव

Edited By kirti, Updated: 20 Oct, 2019 10:33 AM

female death

क्षेत्र के एक गांव की 45 वर्षीय महिला शनिवार सुबह करीब 8 बजे नहाने के लिए बाथरूम में गई थी परंतु काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली तो महिला के छोटे बेटे ने आवाज लगाना आरंभ कर दी। इसके बावजूद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों का शोर सुनकर...

नादौन (जैन): क्षेत्र के एक गांव की 45 वर्षीय महिला शनिवार सुबह करीब 8 बजे नहाने के लिए बाथरूम में गई थी परंतु काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली तो महिला के छोटे बेटे ने आवाज लगाना आरंभ कर दी। इसके बावजूद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने जब दरवाजा तोड़ा तो नीलम देवी अंदर बेसुध होकर पड़ी थी।

जिसे निकालकर परिजन ग्रामीणों की सहायता से तुरंत नादौन अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एच.एच.ओ. प्रवीण कुमार राणा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेज दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!