EX CM वीरभद्र की COVID-19 को लेकर कांग्रेस नेताओं से चर्चा, सरकार को भेजे जाएंगे सुझाव

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2020 04:02 PM

ex cm virbhadra s discussion with congress leaders on covid 19

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19)के चलते उत्पन्न हुई स्थिति को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व अन्य कांग्रेस नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस दौरान उनके बेटे व विधायक शिमला...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19)के चलते उत्पन्न हुई स्थिति को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व अन्य कांग्रेस नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस दौरान उनके बेटे व विधायक शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कुछ सुझाव भी दिए, जिन्हें प्रदेश सरकार को भेजने की बात कही गई।

कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार उनके सुझावों पर अमल करते हुए प्रदेश हित में अपनाएगी। वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, पंजाब की प्रभारी व डल्हौजी की विधायक आशा कुमारी, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा व रोहड्ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!