संपूर्ण विश्व योग भारत के लिए गौरवशाली क्षण : शांता कुमार

Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2022 07:00 PM

ex cm shanta kumar

कायाकल्प में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष शांता कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। भारत के नेतृत्व में वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ने...

पालमपुर (भृगु): कायाकल्प में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष शांता कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। भारत के नेतृत्व में वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री ने इस कार्य को संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज संपूर्ण विश्व योग दिवस मना रहा है। यह भारत के लिए गौरवशाली क्षण है। यह बात शांता कुमार ने कायाकल्प द्वारा आयोजित विश्व योग दिवस के समापन पर अपने संबोधन में कही। जीवन के 88 वर्ष कड़े संघर्ष और परिश्रम में गुजरे। 32 वर्ष से अधिक सांसद अथवा विधायक रहा। 3 वर्ष से अधिक जेल काटी। अनेक आंदोलन किए। इस सब के बीच साहित्य की सेवा की 20 से अधिक पुस्तकें लिखीं, यह सब केवल योग के कारण संभव हो सका। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं स्वर प्राण साधिका आशा उपाध्याय ने की। वे कायाकल्प में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। 

इस अवसर पर कायाकल्प सलाहकार बोर्ड सदस्य विक्रम शर्मा, आचार्य नरेश, कायाकल्प प्रशासक डाॅ. आशुतोष एवं कायाकल्प के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि वे योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं क्योंकि यह मनुष्य के अध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने कहा कि आसन मौसमी परिवर्तन के अनुसार शरीर को उसी अनुरूप ढाल देते हैं तथा सुबह के योग, आसन व व्यायाम से मनुष्य सकारात्मक सोच के साथ दिनभर तरोताजा रहता है। उन्होंने छात्र कल्याण अधिकारी से कहा कि विश्वविद्यालय में प्रतिमाह इस तरह का आयोजन होना चाहिए ताकि विद्यार्थी योगाभ्यास में अपनी रुचि को बढ़ाएं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!