धर्मपुर क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू करवाई : धूमल

Edited By Vijay, Updated: 06 Jun, 2024 09:38 PM

ex cm prem kumar dhumal

धर्मपुर मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान और पार्टी के पदाधिकारियों ने वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की।

हमीरपुर (राजीव): धर्मपुर मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान और पार्टी के पदाधिकारियों ने वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर की लोकसभा चुनाव में 5वीं जीत पर बधाई दी। प्रेम कुमार धूमल ने धर्मपुर मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष, ग्राम पंचायत के प्रधानों और अन्य पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में धर्मपुर ने हमेशा बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और अनुराग ठाकुर धर्मपुर के विकास के लिए यूं ही कार्य करते रहेंगे। धूमल ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमेशा अपने कार्यों से धर्मपुर की जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने धर्मपुर क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू करवाई हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!