9 दिन से बंद पड़ी बिजली सेवा, गुस्साए लोगों ने शवयात्रा निकाल फूंका CM का पुतला (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 15 Jan, 2020 06:06 PM

गिरिपार इलाके की कई पंचायतों में बिजली सेवा बहाल ना होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बिजली सेवाएं बहाल ना होने से नाराज युवाओं ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनाहट में जयराम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जयराम सरकार की शवयात्रा निकाली और उसके...

नाहन (सतीश) : गिरिपार इलाके की कई पंचायतों में बिजली सेवा बहाल ना होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बिजली सेवाएं बहाल ना होने से नाराज युवाओं ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनाहट में जयराम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जयराम सरकार की शवयात्रा निकाली और उसके बाद सरकार का पुतला जलाया। 
PunjabKesari

स्थानीय युवाओं का कहना है कि 9 दिनों के बाद भी यहां बिजली विभाग विद्युत सेवा बहाल नहीं कर पाया है। युवाओं ने यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। युवाओं का कहना है कि समस्या को लेकर ना तो भाजपा और ना ही कांग्रेस के नेता गंभीर है युवाओ  की मानें तो  कई बाहर विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधा गया मगर किसी ने भी मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। युवाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द बिजली सेवा बहाल ना हुई तो बड़े स्तर पर यहां प्रदर्शन किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!