जोगिंद्रनगर में विद्युत कर्मी को लगा करंट, गंभीर हालत में टांडा अस्पताल रैफर

Edited By Vijay, Updated: 28 Jun, 2022 04:41 PM

electrical worker felt current

जोगिंद्रनगर में पैट्रोल पंप के नजदीक मंगलवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहे एक विद्युत कर्मी को करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक लगे बिजली के झटक से विद्युत कर्मी सड़क पर आ गिरा और बेहोश हो गया।

जोगिंद्रनगर (लक्की शर्मा): जोगिंद्रनगर में पैट्रोल पंप के नजदीक मंगलवार सुबह बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहे एक विद्युत कर्मी को करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक लगे बिजली के झटक से विद्युत कर्मी सड़क पर आ गिरा और बेहोश हो गया। उक्त व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय देवी चंद के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने कर्मचारी को गंभीर हालत के चलते डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा के लिए रैफर कर दिया है। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!