दो अलग-अलग मामलों में 25 हजार मि.ली. शराब बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Aug, 2019 04:01 PM

dumatal illegal liquor recovered

पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते सूरजपुर में डमटाल पुलिस ने एक स्कूटर सवार व्यक्ति को 20 हजार मिलीलीटर अवैध शराब सहित दबोचा है।

डमटाल, (कालिया): पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते सूरजपुर में डमटाल पुलिस ने एक स्कूटर सवार व्यक्ति को 20 हजार मिलीलीटर अवैध शराब सहित दबोचा है। पुलिस थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया ने बताया कि थाना डमटाल की टीम इंदौरा मोड़ टू मोहटली रैंप रोड पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान जब पुलिस की टीम सुरजपुर स्थित पी. मार्का तेल की फैक्टरी के पास पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति स्कूटर पर सवार होकर आया जिसने स्कूटर के मध्य एक प्लास्टिक की कैनी रखी हुई थी। पुलिस की टीम ने जांच के लिए उक्त स्कूटर चालक को रोका और स्कूटर के आगे कैनी में ले जा रही चीज की जांच करने पर उसमें 20 हजार मिली लीटर अवैध शराब पाई गई। आरोपी की पहचान गुरवचन सिंह निवासी छन्नी बेली के रूप में हुई है। पुलिस ने अवैध शराब और स्कूटर को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश

गंगथ (कर्ण): गंगथ पुलिस ने 5000 मि.ली. अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। गुप्त सूचना के आधार पर गंगथ पुलिस चौकी प्रभारी पवन गुप्ता ने सिपाही नवीन सिंह और बलविंदर सिंह के साथ मिलकर रप्पड़ पंचायत के गांव खड़ोल छौंछी मोहल्ला में राकेश उर्फ  तोतू पुत्र जिंदी से उसके घर में रखी 5000 मिली लीटर अवैध शराब बरामद कर तोतू को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!