Edited By Simpy Khanna, Updated: 26 Oct, 2019 11:52 AM
त्यौहारी सीजन के चलते एच.आर.टी.सी. डिपो हमीरपुर ने बाहरी प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से घर पहुंचाने के लिए 30 के करीब स्पैशल बसें चलाई हैं। उक्त बसें 24 अक्तूबर से ही बाहर के राज्यों से सवारियों को घर...
हमीरपुर (शिवम): त्यौहारी सीजन के चलते एच.आर.टी.सी. डिपो हमीरपुर ने बाहरी प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से घर पहुंचाने के लिए 30 के करीब स्पैशल बसें चलाई हैं। उक्त बसें 24 अक्तूबर से ही बाहर के राज्यों से सवारियों को घर लाने के कार्य में जुटी हुई हैं। इसी के अंतर्गत शुक्रवार को दिल्ली के लिए 5 व चंडीगढ़ के लिए 6 बसें भेजी गई हैं जबकि शनिवार को भी दिल्ली के लिए 5 व चंडीगढ़ के लिए 8 बसों को भेजा जाएगा।
बता दें कि उक्त बसों में वोल्वो बसें शामिल नहीं की गई हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली व चंडीगढ़ में एडवांस बुकिंग के हिसाब से भी बसों को भेजा जा रहा है, वहीं त्यौहारों के बाद भी लोगों की डिमांड को देखते हुए डिपो द्वारा 2 दिन तक अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 30 अक्तूबर तक उक्त स्पैशल बसों को रूटों पर चलाया जाएगा।