जब शराबी ने धर्मशाला-शिमला NH पर मचाया हुड़दंग, देखिए VIDEO

Edited By Vijay, Updated: 26 Aug, 2019 11:06 AM

आपने बड़े से बड़े शराबी देखें होंगे लेकिन ऐसा शराबी नहीं देखा होगा जो शराब के नशे में बीच सड़क में इस कदर हुड़दंगबाजी करता हो। जिला बिलासपुर में एक शराबी का कुछ ऐसा ही वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिलासपुर (मुकेश): आपने बड़े से बड़े शराबी देखें होंगे लेकिन ऐसा शराबी नहीं देखा होगा जो शराब के नशे में बीच सड़क में इस कदर हुड़दंगबाजी करता हो। जिला बिलासपुर में एक शराबी का कुछ ऐसा ही वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
PunjabKesari, Drunker Image

वीडियो में शराबी कभी सड़क के बीच लेट जाता तो कभी दंड बैठक निकालता है तो कभी बीच सड़क पर हुड़दंगबाजी करता। यह कोई ग्रामीण रास्ता नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग धर्मशाला-शिमला है, जहां से सैंकड़ों वाहन गुजरते रहते हैं। यह वीडियो गसोड के समीप स्थित एक चौक का बताया जा रहा है।
PunjabKesari, Drunker Image

वीडियो में दिख रहा यह शराबी अपनी जान को तो जोखिम में डाल ही रहा है, साथ ही वहां से गुजर रहे सैंकड़ों वाहन चालकों व यात्रियों की जान भी जोखिम में डाल रहा है।
PunjabKesari, Drunker Image

उक्त शराबी द्वारा सड़क पर हुड़दंगबाजी करने से कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है लेकिन वहां से गुजर रहे लोग और तमाशबीन बने लोग उस शराबी को सड़क के बीच से नहीं हटा रहे और न ही किसी ने पुलिस को सूचित किया बस एक जगह खड़े होकर शराबी की हुड़दंगबाजी का आनंद लेते रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!