नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने मचाया हुड़दंग, पहले स्कूटी फिर कार को मारी टक्कर

Edited By kirti, Updated: 16 Feb, 2020 03:20 PM

drunken tractor driver creates a ruckus

शनिवार को नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार में शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने खूब हुड़दंग मचाया, जिसकी स्थानीय लोगों ने खूब धुनाई की। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे एक ट्रैक्टर तेज गति से आया और बाजार में एक गाड़ी से टकराने से बच गया

दौलतपुर चौक : शनिवार को नगर पंचायत दौलतपुर चौक के बाजार में शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक ने खूब हुड़दंग मचाया, जिसकी स्थानीय लोगों ने खूब धुनाई की। जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे एक ट्रैक्टर तेज गति से आया और बाजार में एक गाड़ी से टकराने से बच गया। फिर बस स्टैंड में पहुंचकर उसने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी और उसके बाद एक कार को टक्कर मार दी तब जाकर ट्रैक्टर रुका। इस हादसे में कार और स्कूटी को काफी नुक्सान पहुंचा है। ट्रैक्टर के रुकते ही स्थानीय लोगों ने नशे में धुत्त ट्रैक्टर चालक की खूब धुनाई की, साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका मैडीकल स्थानीय सामुदायिक केंद्र में करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!