STF कुल्लू का बड़ा एक्शन: बिलासपुर में कार से पकड़ी नशे की खेप, हरियाणा के 4 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 19 Apr, 2026 04:13 PM

drug consignment seized from car 4 youths from haryana arrested

नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने बिलासपुर के बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की एक कार से 376 ग्राम चरस बरामद की है।

कुल्लू (संजीव): नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने बिलासपुर के बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर की एक कार से 376 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने कार सवार हरियाणा के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुल्लू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नशे की एक खेप लाई जा रही है। इसी आधार पर टीम ने बलोह टोल प्लाजा के समीप विशेष नाका लगाया था। चैकिंग के दौरान हरियाणा नंबर (HR 95A-3538) की एक कार वहां पहुंची, जिसे टीम ने रुकने का इशारा किया। कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 376 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार सूरज कुमार (जींद), अजय कुमार (रोहतक), शुभम पंचाल (जींद) और देव कदयान (झज्जर, हरियाणा) को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस कर रही है सप्लाई चेन का पता लगाने की कोशिश
डीएसपी एसटीएफ कुल्लू हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब बारीकी से इस बात की जांच कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। फिलहाल, आगामी तफ्तीश घुमारवीं पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!