Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2026 04:11 PM

मंडी सदर क्षेत्र के आवेदकों के लिए ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी-सह-उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 7 अप्रैल और 28 अप्रैल को ड्राइविंग लाइसैंस के...
मंडी (ब्यूरो): मंडी सदर क्षेत्र के आवेदकों के लिए ड्राइविंग लाइसैंस टैस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी-सह-उपमंडलाधिकारी (ना.) सदर रूपिंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 7 अप्रैल और 28 अप्रैल को ड्राइविंग लाइसैंस के टैस्ट आयोजित किए जाएंगे। इन टैस्ट की प्रक्रिया मंडी के छोटा पड्डल में बैडमिंटन कोर्ट के सामने वाली सड़क पर पूरी की जाएगी।
ये रहेगा स्लॉट बुकिंग का शैड्यूल
एसडीएम ने बताया कि टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। आवेदक परिवहन विभाग की आधिकारिक वैबसाइट Parivahan.gov.in के माध्यम से अपने स्लॉट बुक कर सकते हैं। 7 अप्रैल के टैस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 1 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। 28 अप्रैल के टैस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 22 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।
अधूरे फॉर्म नहीं किए जाएंगे स्वीकार
रूपिंदर कौर ने ड्राइविंग टेस्ट के लिए आने वाले आवेदकों को जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी प्रतिभागियों को अपने फॉर्म पूरी तरह से भरकर और उस पर फोटो लगाकर एक फाइल के अंदर लेकर आना होगा। यदि कोई आवेदक बिना फोटो, बिना फाइल या अधूरा भरा हुआ फॉर्म लेकर आता है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और उन्हें टैस्ट देने की अनुमति नहीं मिलेगी। आवेदकों से अपील की गई है कि वे टैस्ट वाले दिन अपने सभी दस्तावेज सही तरीके से तैयार करके लाएं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें