Bilaspur: गोबिंद सागर झील में ड्रैगन बोट के ट्रायल, प्रदेशभर के 80 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2026 09:04 PM

dragon boat trial

13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट एवं ट्रैडीशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला व पुरुष टीमों के चयन को लेकर शुक्रवार को गोबिंद सागर झील में ट्रायल आयोजित किए गए।

बिलासपुर (विशाल): 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट एवं ट्रैडीशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश की महिला व पुरुष टीमों के चयन को लेकर शुक्रवार को गोबिंद सागर झील में ट्रायल आयोजित किए गए। मंडी-भराड़ी फोरलेन के समीप हुए इन ट्रायल में प्रदेश के 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह ट्रायल प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार कसाना और तकनीकी निदेशक रेलु राम ठाकुर की देखरेख में हुए। 

हिमाचल प्रदेश ड्रैगन बोट एवं ट्रैडीशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य महासचिव रितेश अहलूवालिया ने बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 18 से 20 अक्तूूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट एवं ट्रैडीशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। वहीं चयनित खिलाड़ियों की सूची 4 अक्तूबर को जारी की जाएगी। इस अवसर पर आयोजन सचिव हेमराज ठाकुर, चयन समिति सदस्य अधिवक्ता पाल वर्मा, तृप्ता डोगरा, रविंद्र वासुदेव और रीना देवी मौजूद रही।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!