Breaking: स्पीकर के पद से राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा(Video)

Edited By kirti, Updated: 16 Jan, 2020 04:01 PM

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बिंदल ने डिप्टी कमीशन हंसराज को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब वह 18 को हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष की कमान संभालकर नई पारी की शुरुआत करेंगे। बता दें कि हिमाचल बीजेपी...

शिमला :हिमाचल प्रदेश में गुरुवार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बिंदल ने डिप्टी कमीशन हंसराज को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अब वह 18 को हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष की कमान संभालकर नई पारी की शुरुआत करेंगे। बता दें कि हिमाचल बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 17 जनवरी, 2020 को बीजेपी मुख्यालय दीपकमल में होगी।

जबकि 18 जनवरी को नए प्रदेशाध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया व घोषणा पीटरहाफ में होगी। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधरपर्यवेक्षक के रूप में शिमला आ रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!