मठ से दिनदहाड़े दानपात्र चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2021 11:14 PM

donation box theft from monastery

नादौन के दंगड़ी चैतन्य गौड़ी मठ से दानपात्र चोरी हो गए हैं जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चोरी करने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज से पहचान हो गई है। आरोपी नजीर नामक व्यक्ति पक्का भरो का रहने वाला है।

नादौन (जैन): नादौन के दंगड़ी चैतन्य गौड़ी मठ से दानपात्र चोरी हो गए हैं जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चोरी करने वाले व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज से पहचान हो गई है। आरोपी नजीर नामक व्यक्ति पक्का भरो का रहने वाला है। दानपात्र चोरी होने के बाद मठ की कमेटी के प्रधान गुरदास पुत्र कांशी राम गांव दंगड़ी ने इस बारे पुलिस थाना में शिकायत की। शिकायत में कहा गया है कि मठ परिसर में रखे गए दो दानपात्रों को एक व्यक्ति ने चोरी कर लिया है।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो मठ के साथ लगते खेतों में दोनों दानपात्र बरामद कर लिए और मठ की कमेटी को सौंप दिए। दानपात्र काफी मजबूत होने के कारण आरोपी उनको नहीं खोल पाया और वह दानपात्रों को खेतों में ही छोड़ फरार हो गया। एएसपी विजय सकलानी ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दानपात्रों को बरामद कर लिया है तथा आरोपी की धरपकड़ जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!