रिश्ते तार-तार : एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया ऐसा घिनौना काम

Edited By kirti, Updated: 07 Apr, 2020 04:26 PM

did such a disgusting thing with daughter

बाप बेटी के रिश्ते को शर्मशार करते हुए एक कलयुगी पिता ने अपनी ही सगी बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला मंडी जिले के सराज हलके के बालीचौकी क्षेत्र का है। जहां एक बाप ने नाबालिग बेटी के साथ एक महीने पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे...

मंडी: बाप बेटी के रिश्ते को शर्मशार करते हुए एक कलयुगी पिता ने अपनी ही सगी बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला मंडी जिले के सराज हलके के बालीचौकी क्षेत्र का है। जहां एक बाप ने नाबालिग बेटी के साथ एक महीने पहले दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकी दी कि अगर किसी को उसने यह बात बताई तो उसे जान से मार देगा। नाबालिग की मां मनाली में काम करती हैं और 6 महीने बाद घर वापस आई थीं। बीते रविवार को जब मां दोबारा वापस जाने लगी तो नाबालिग ने उसके साथ घटी घटना सुनाई. अपने पति की काली करतूत से गुस्साई मां ने नाबालिग के साथ बालीचौकी पुलिस चौकी जाकर मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मेजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करवा दिए हैं। वहीं पीडि़ता का मेडिकल भी करवा दिया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!