HPCA स्टेडियम में Punjab-RCB के बीच मुकाबला आज

Edited By Kuldeep, Updated: 08 May, 2024 09:59 PM

dharamshala punjab rcb match

धौलाधार की तलहटी में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में वीरवार शाम साढ़े 7 बजे आईपीएल का मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

धर्मशाला (तनुज): धौलाधार की तलहटी में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में वीरवार शाम साढ़े 7 बजे आईपीएल का मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मैच में बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली को खेलते हुए देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। धर्मशाला में वीरवार को 13वां आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहम होगा क्योंकि आईपीएल अंक तालिका में आरसीबी 7वें जबकि पंजाब 8वें नंबर पर है। दोनों ही टीमों को प्ले-आफ में जगह बनाने के लिए मैच जीतना जरूरी है। पंजाब धर्मशाला में पहले ही एक मैच हार झेल चुका है, ऐसे में दूसरे मैच और अपने होम ग्राऊंड में पंजाब जीत का पूरा प्रयास करेगा। वहीं बेंगलुरु की टीम भी जीत के लिए पूरा दम लगाएगी जिससे अंक तालिका में ऊपर पहुंच सके।

पहले पंजाब फिर आरसीबी ने किया अभ्यास
बुधवार को धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब और आरसीबी की टीम ने अभ्यास किया। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और मोहम्मद सिराज अभ्यास के लिए मैदान में नहीं पहुंचे।

आगामी तीनों मैच को जीतना लक्ष्य : स्वप्निल
आरसीबी के ऑलराऊंडर स्वप्निल सिंह ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि टीम ने जब स्टार्ट किया था, तब चीजें सही नहीं गई, लेकिन अब अच्छी लय में टीम खेल रही है और जीत रही है। मोमैंटम को लगातार जारी रखना चाहेंगे। हम अगले तीनों ही मैच में जीत दर्ज करने को लेकर मेहनत करेंगे। चाहे प्ले-ऑफ में शामिल न भी हो पाएं, लेकिन आरसीबी के प्रशंसकों को खुशी के पल जरूर लाएंगे।

हार से सबक लेकर करेंगे बेहतर प्रदर्शन : हैडिंग
पंजाब किंग्स के असिस्टैंट कोच ब्रेड हैडिंग ने कहा कि धर्मशाला में हुए अंतिम मैच में छोटे लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए थे, लेकिन अब आगामी समय में उसमें सुधार करने की जरूरत है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लगातार 2 जीत के बाद धर्मशाला में हार से टीम में काफी निराशा भी हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरफ से खेल रहे युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया है। शिखर धवन के टीम में न होने से टीम को उनकी कमी खल रही है, लेकिन अभी वो रिकवर कर रहे हैं, अब हम दिल्ली जाने वाले हैं तो वहां शिखर टीम को ज्वाइन कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!