Kangra: तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा की तिथियां कीं घोषित

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Apr, 2026 10:39 PM

dharamsala board of technical education entrance examination

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री टैस्ट (लीट) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री टैस्ट (लीट) की तिथियां घोषित कर दी हैं। तकनीकी बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि पैट 17 मई और लीट 24 मई को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में करिअर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष और डायरैक्ट दूसरे वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वैबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) के लिए 5 मई और लेटरल एंट्री टैस्ट (लीट) के लिए 6 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा में आवेदन न करने वाले अभ्यर्थी प्रथम और द्वितीय चरण की ऑनलाइन काऊंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क का भुगतान नैट बैंकिंग, डैबिट कार्ड, क्रैडिट कार्ड और यूपीआई से किया जा सकता है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपए, जबकि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!