भाजपा पर बरसे डीप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल में उपचुनाव के लिए इस नेता को ठहराया जिम्मेदार

Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2024 06:58 PM

deputy cm mukesh agnihotri

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव ऑप्रेशन लोटस, भाजपा की सत्ता लोलुप्ता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के अति उतावलेपन ने थोपे हैं।

ऊना (सुरेन्द्र): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव ऑप्रेशन लोटस, भाजपा की सत्ता लोलुप्ता और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के अति उतावलेपन ने थोपे हैं। यहां जारी बयान में डिप्टी सीएम ने कहा कि उपचुनाव में जयराम सवाल कर रहे हैं कि यह चुनाव किसने थोपे हैं। वह सरकार की गलती बता रहे हैं, लेकिन नेता विपक्ष के तौर पर जयराम भूल गए हैं कि प्रदेश में 9 उपचुनाव थोपने का आइडिया जयराम ठाकुर का था। पहले 6 विधायकों से बगावत करवाकर उन्हें बर्खास्त करवाया। फिर आजाद विधायकों का त्याग पत्र करवाया। मुकेश अग्निहोत्री ने पूछा कि आखिर 3 आजाद विधायकों को त्याग पत्र देने की आवश्यकता क्यों थी? आजाद विधायकों का त्यागपत्र आखिर किसने करवाया? जयराम यह स्पष्ट करें।

जब विधायक ही आजाद थे तो वह कहीं भी समर्थन और विरोध कर सकते थे। भाजपा ने त्याग पत्र दिलवाने के बाद टिकट क्यों दिया? अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम बताएं कि जब इन 9 विधायकों जिनमें 3 आजाद थे को भाजपा ने क्यों उकसाया? टिकट देकर क्यों मैदान में उतारा। इसके पीछे क्या डील थी। राजनीतिक मंडी में यह क्या बिक रहा था। उन्होंने कहा कि यह 3 उपचुनाव भाजपा को उसकी असलियत बताएंगे। कांग्रेस जीतेगी और भाजपा को आघात लगेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार अपने 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा नेताओं के मंसूबे कतई कामयाब नहीं होंगे। भाजपा ने हिमाचल का नुक्सान किया है। जनमत का विरोध किया है और उसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!