Himachal Fourlane Project: राज्यसभा में हमीरपुर से पालमपुर के बीच फोरलेन बनाने की उठी मांग

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Mar, 2026 03:32 PM

demand raised for construction of four lane road between hamirpur and palampur

हिमाचल प्रदेश में एक नए फोरलेन निर्माण को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने आवाज उठाई है। उन्होंने सदन में हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर मार्ग को फोरलेन में बदलने का प्रस्ताव रखा। डॉ. कुमार का कहना है कि ये दोनों शहर राज्य के प्रमुख केंद्र हैं और...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में एक नए फोरलेन निर्माण को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने आवाज उठाई है। उन्होंने सदन में हमीरपुर-सुजानपुर-पालमपुर मार्ग को फोरलेन में बदलने का प्रस्ताव रखा। डॉ. कुमार का कहना है कि ये दोनों शहर राज्य के प्रमुख केंद्र हैं और इनके बीच का यह रास्ता न केवल सामरिक रूप से अहम है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए एक लाइफलाइन की तरह है।

सांसद ने तर्क दिया कि सुजानपुर का ऐतिहासिक मैदान और पालमपुर के प्रसिद्ध चाय बागान देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। अगर यह सड़क फोरलेन बन जाती है, तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही, किसानों के लिए अपनी फसलों और अन्य उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना काफी आसान और सस्ता हो जाएगा।

वर्तमान में यह रास्ता काफी संकरा है और यहां तीखे मोड़ होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुँचाने में भी काफी दिक्कत आती है। डॉ. सिकंदर कुमार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि जनहित को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जाए और इसी वित्त वर्ष में इसे मंजूरी देकर फोरलेन में बदलने का काम शुरू किया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!