हिमाचल पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में हमीरपुर की 82 पंचायतों में हुआ 74.94 % मतदान,  मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 May, 2026 01:19 PM

in the second phase 74 94 voting took place in 82 panchayats of hamirpur

Hamirpur News : पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के 82-82 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 466 पदों और इनके अंतर्गत जिला...

Hamirpur News : पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दूसरे चरण में वीरवार को जिला हमीरपुर की 82 ग्राम पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ। इन पंचायतों में प्रधान एवं उपप्रधान के 82-82 पदों, पंचायत वार्ड सदस्यों के 466 पदों और इनके अंतर्गत जिला परिषद और बीडीसी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। सभी 466 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया और मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिली।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पहले दो घंटे में 20.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 11 बजे तक 43.63 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 62.46 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान की समाप्ति तक यह आंकड़ा लगभग 74.94 प्रतिशत तक पहुंच गया। कुल 1,25,768 में से 94,245 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें महिलाओं की संख्या 51,423 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 42,822 रही।  

इस चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों के 115 बूथों में 76.35 प्रतिशत, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों के 99 बूथों में 72.55 प्रतिशत, बमसन ब्लॉक की 8 पंचायतों के 42 बूथों में 74.98 प्रतिशत, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों के 91 बूथों में 75.06 प्रतिशत, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों के 75 बूथों में 76.94 प्रतिशत और सुजानपुर ब्लॉक की 8 पंचायतों के 44 बूथों में 73.49 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!