दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर-टैंपो की टक्कर में एक की मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 04 Feb, 2020 03:52 PM

death of tractor driver in road accident

ऊना जिला के अंतर्गत आते पुलिस थाना हरोली के तहत छतरपुर टाडा रोड पर सोमवार देर रात एक ट्रैक्टर और टैंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक चरण दास पुत्र रुलिया राम निवासी बाथू हरोली की मौत हो गई जबकि टैंपो चालक मोहन लाल निवासी...

ऊना: ऊना जिला के अंतर्गत आते पुलिस थाना हरोली के तहत छतरपुर टाडा रोड पर सोमवार देर रात एक ट्रैक्टर और टैंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक चरण दास पुत्र रुलिया राम निवासी बाथू हरोली की मौत हो गई जबकि टैंपो चालक मोहन लाल निवासी मैहतपुर घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि चरण दास ने हादसे के तुरंत बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि टैंपो चालक मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारणों का फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है तथा घायल के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!