राजपुर में हादसा, ट्रैक्टर से गिरकर एक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 17 Mar, 2021 12:08 AM

death of one by falling from tractor

गिरिपार क्षेत्र के राजपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशन सिंह निवासी भरली मंगलवार को मेहरूवाला से ट्रैक्टर में लकड़ियां लेकर घर जा रहा था कि राजपुर...

पांवटा साहिब (संजय): गिरिपार क्षेत्र के राजपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशन सिंह निवासी भरली मंगलवार को मेहरूवाला से ट्रैक्टर में लकड़ियां लेकर घर जा रहा था कि राजपुर सड़क पर आगरो के पास ट्रैक्टर चालक भगवान सिंह ने जोर से ब्रेक मारी और विशन सिंह ट्रैक्टर से उछल कर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!