श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान श्रद्धालु की दम घुटने से मौत

Edited By Vijay, Updated: 17 Jul, 2019 10:44 PM

death of devotee

श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान महाराष्ट्र निवासी श्रद्धालु की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि श्रीखंड यात्रा से लौटते वक्त पार्वती बाग में दम घुटने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। श्रीखंड यात्रा के दौरान यह पहली मौत है।

कुल्लू (मनमिंदर): श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान महाराष्ट्र निवासी श्रद्धालु की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि श्रीखंड यात्रा से लौटते वक्त पार्वती बाग में दम घुटने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। श्रीखंड यात्रा के दौरान यह पहली मौत है। मृतक की पहचान सुभाष पाटिल (74) पुत्र बाबगौंडा पाटिल निवासी अरविंद कांप्लेक्स डी बिल्डिंग सेक्टर 16 नजदीक नित्यानंद हाल हिंगरी खुरड़ रोड पुणे (महाराष्ट्र) के रूप में की गई है जोकि कुछ लोगों के साथ 14 जुलाई को श्रीखंड यात्रा के लिए निकला था।

अधिकारिक तौर पर शुरू हुई यात्रा से एक दिन पहले हो गए थे रवाना

बताया गया है कि उक्त सभी अधिकारिक तौर पर शुरू हुई श्रीखंड यात्रा के एक दिन पहले ही श्रीखंड के लिए रवाना हो गए थे तथा बुधवार को जब वापस आ रहे थे तो पार्वती बाग के पास दम घुटने से सुभाष पाटिल की मौत हो गई। मौत के बात रैस्क्यू टीम शव को नजदीक मैडीकल कैंप में ला रही है। वहां परडॉक्टर से प्रमाणित होने के बाद शव को निरमंड अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!