Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Apr, 2026 01:49 PM

Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब राज्य चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही पंचायत चुनाव की...
Himachal Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब राज्य चुनाव आयोग चुनावी कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही पंचायत चुनाव की आधिकारिक घोषणा कर सकता है, जिसकी संभावित तारीख 21 अप्रैल के आसपास मानी जा रही है।
16 अप्रैल को बुलाई गई अहम बैठक
इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग ने 16 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक की अध्यक्षता राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची करेंगे, जिसमें चुनावी शेड्यूल पर विस्तृत चर्चा होगी। बता दें कि प्रदेश में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनावों की पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग 30 दिन का समय लगता है। इसमें नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतदान और मतगणना जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग का लक्ष्य 31 मई तक पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करना है। इस समयसीमा को ध्यान में रखते हुए पहले चरण का मतदान 20 या 21 मई के आसपास कराया जा सकता है।
ऐसे में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक करना आवश्यक माना जा रहा है, ताकि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकें। वहीं, चुनाव शेड्यूल जारी होते ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें