आदर्श क्लब लोहाली के सदस्यों ने भांग के पौधों को नष्ट किया

Edited By kirti, Updated: 12 Aug, 2019 01:05 PM

dalhousie

आदर्श क्लब लोहाली के सदस्यों ने नगर परिषद डल्हौजी के वार्ड नं. 2 में भांग उखाड़ो अभियान चलाया। क्लब के अध्यक्ष दीप चौभयाल ने बताया कि युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर...

डल्हौजी : आदर्श क्लब लोहाली के सदस्यों ने नगर परिषद डल्हौजी के वार्ड नं. 2 में भांग उखाड़ो अभियान चलाया। क्लब के अध्यक्ष दीप चौभयाल ने बताया कि युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच के साथ सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इसी के तहत रविवार को आदर्श क्लब लोहाली के सदस्यों ने मिलकर भांग उखाड़ो अभियान चलाकर भांग के पौधों को नष्ट किया, जिससे नशे के गर्त में डूब रहा युवा वर्ग सुरक्षित रह सके।

उन्होंने बताया कि प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधे युवाओं को नशे के लिए आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। चरस को समाप्त करने हेतु इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को अपनी सहभागिता निभानी होगी। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों नीरज, अनिरुद्ध, मृदुल, अरुण, अमित, राजीव, विपिन, दिनेश, पवन, रजनीश, संजीव, अतुल व तरुण ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!