संसारपुर टैरेस-डाडासीबा मार्ग पर फंसा ट्रक, वाहनों की थमी रफ्तार-स्कूली बच्चे भी घर लौटे

Edited By kirti, Updated: 08 Nov, 2019 01:34 PM

dadasiba road

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक लकड़ी से भरा ट्रक फंस गया। मामला संसारपुर टैरेस- डाडासीबा मार्ग पर देर शाम का है। जोकि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक भी बहाल नहीं हुआ। जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

देहरा:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक लकड़ी से भरा ट्रक फंस गया। मामला संसारपुर टैरेस- डाडासीबा मार्ग पर देर शाम का है। जोकि शुक्रवार सुबह 10 बजे तक भी बहाल नहीं हुआ। जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं कुछ तो ड्यूटी पर जाने वाले लोग पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। कई स्कूली बच्चों को रास्ता बंद होने की वजह से घर वापस जाना पड़ा। इस रास्ते के अलावा कई किलोमीटर तक कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है। बताया जा रहा है कि संसारपुर टैरेस-डाडासीबा सड़क पर पड़े गड्डों को भरने के लिये लोक निर्माण विभाग ने कुछ दिन पहले ही मिट्टी डाली थी। वहीं लोक निर्माण विभाग का कोई कर्मचारी व अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया। उधर लोक निर्माण विभाग कोटला बेहड के सहायक अभियंता अनिल शर्मा ने कहा कि जेसीबी भेजकर रास्ते को खोल दिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!