सी.यू. ने वेबसाइट पर अपलोड की चयनित अभ्यार्थियों की प्रथम सूची

Edited By prashant sharma, Updated: 19 Oct, 2021 12:38 PM

cu uploaded the first list of selected candidates on the website

केंद्रीय विश्वविद्यालय में यू.जी. व पी.जी. में सेल्फ फाइनासिंग सीट भरने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। सी.यू. द्वारा चयनित अभ्यार्थियों की प्रथम सूची सी.यू. वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। चयनित अभ्यार्थियों को 20 अक्तूबर तक फीस जमा करनी होगी।

धर्मशाला (नवीन) : केंद्रीय विश्वविद्यालय में यू.जी. व पी.जी. में सेल्फ फाइनासिंग सीट भरने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। सी.यू. द्वारा चयनित अभ्यार्थियों की प्रथम सूची सी.यू. वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। चयनित अभ्यार्थियों को 20 अक्तूबर तक फीस जमा करनी होगी। जानकारी के मुताबिक  यू.जी. व पी.जी. में सेल्फ फाइनासिंग सीट भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से शुरु हो गई थी। अब 21 अक्तूबर को चयनित अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की वेरीफिकेशन होगी। पी.जी. प्रोग्राम में 25 विषयों व यू.जी. में 4 विषयों में सेल्फ फाइनासिंग सीट के लिए अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रत्येक विषय में 5-5 सेल्फ फाइनासिंग सीट रखी गई हैं। उल्लेखनीय है कि काफी समय से केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनासिंग सीट की मांग की जा रही थी। सी.यू. परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने कहा कि सेल्फ फाइनासिंग सीट भरने के लिए चयनित अभ्यार्थियों की प्रथम सूची जारी कर दी गई है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!