Chamba: शीतला पुल पर लोहे की रॉड से पीट डाला युवक, सड़क से नीचे फैंकने का भी किया प्रयास

Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2026 06:49 PM

crime in chamba

चम्बा शहर के शीतला पुल के समीप शनिवार को तीन युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा और उसे सड़क से नीचे फैंकने का भी प्रयास किया।

चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर के शीतला पुल के समीप शनिवार को तीन युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा और उसे सड़क से नीचे फैंकने का भी प्रयास किया। हमले में युवक के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी गांव व डाकघर मंगला, तहसील व जिला चम्बा ने बताया कि शनिवार को शीतला पुल के समीप रजत और मोहित निवासी माई का बाग मोहल्ला चम्बा तथा उनके एक अन्य साथी ने बिना किसी वजह उसके साथ लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया और मारपीट की। इस दौरान उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे सड़क से नीचे फैंकने की भी कोशिश की।

पवन कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर चम्बा में आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!