बैचिंग प्लांट से घरों में पड़ीं बड़ी-बड़ी दरारें, प्रभावितों ने DC से लगाई मदद की गुहार

Edited By Vijay, Updated: 09 Aug, 2019 11:14 PM

cracks in house

फोरलेन निर्माण के लिए डयोड गांव में कंपनी द्वारा लगाए गए बैचिंग प्लांट के कारण प्रभावित परिवार शुक्रवार को फिर से डीसी मंडी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और मदद की गुहार लगाई।

मंडी (नीरज): फोरलेन निर्माण के लिए डयोड गांव में कंपनी द्वारा लगाए गए बैचिंग प्लांट के कारण प्रभावित परिवार शुक्रवार को फिर से डीसी मंडी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। प्रभावित चेत राम और आशा देवी सहित अन्य ने समाजसेवी बीर सिंह भारद्वाज की अगुवाई में डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रभावितों ने बताया कि वे 2 महीने पहले भी इसी समस्या को लेकर डीसी मंडी के पास आए थे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
PunjabKesari, House Image

गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं घर

प्रभावितों का कहना है कि फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी ने उनके घर के पास बैचिंग प्लांट लगाया है। जब यह प्लांट चलता है तो आसपास पूरे इलाके में कंपन होता है और इसी कारण उनके घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और घर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं, जिस कारण उनका यहां रहना दुश्वार होता जा रहा है। वहीं प्लांट के शोर के कारण भी उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस प्लांट को यहां से बदलने और इस कारण हुए नुक्सान की जल्द भरपाई करने की गुहार लगाई है।
PunjabKesari, Damage House Image

किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन

समाजसेवी बीर सिंह भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यही कारण है 2 महीने पहले दी गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रभावित परिवार सड़कों पर उतरकर विरोध करने से गुरेज नहीं करेंगे। वहीं डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने प्रभावित परिवारों को विश्वास दिलाया है कि इस मामले पर जल्द की उचित कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!