सनकीपन की हदें पार, हैवान ने बेसहारा गाय को चाकु से गोदा

Edited By kirti, Updated: 16 Sep, 2019 05:02 PM

cow

पालमपुर में एक सनकी व्यक्ति द्वारा गाय को चाकुओं से कथित रूप से गोद दिया गया। जिसके बाद वह फरार हो गया। घटना पालमपुर धर्मशाला वाया नगरी सड़क मार्ग पर राम चौक घुघर के समीप घटी। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया उसकी मानसिक...

पालमपुर(भृगु): पालमपुर में एक सनकी व्यक्ति द्वारा गाय को चाकुओं से कथित रूप से गोद दिया गया। जिसके बाद वह फरार हो गया। घटना पालमपुर धर्मशाला वाया नगरी सड़क मार्ग पर राम चौक घुघर के समीप घटी। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि सनकी ने गाय पर चाकू से 2-3 बार वार उसे लहूलुहान कर दिया और वह सड़क पर ही गिर गई। जब लोगों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने गाय को प्राथमिक उपचार अपने स्तर पर ही देना आरंभ किया वहीं इस संबंध में पशु चिकित्सक को भी सूचित किया गया। उधर शनि सेवा सदन विश्व हिंदू परिषद के अतिरिक्त कई अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भी मौके पर पहुंचे तथा गाय का प्राथमिक उपचार आरंभ किया।
PunjabKesari

वहीं घटनास्थल पर ही शनि सेवा सदन के स्वयंसेवकों ने गाय की मरहम पट्टी की है। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा साथ लगते एक होटल की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है सीसीटीवी फुटेज में कथित संदिग्ध घटना के पश्चात राम चौक की ओर जाता दिखा है। जिसके पश्चात वह किस और चला गया यह अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!