कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, कहा-जिसे BCCI से निकाला हो, वैसा कोई नहीं बनना चाहता

Edited By Vijay, Updated: 02 Feb, 2020 05:47 PM

congress target on bjp

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा पर सुजानपुर भाजपा के घिसे-पिसे मोहरों द्वारा की जा रही तुच्छ टिप्पणी पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा है कि छिछोरापन इन लोगों की घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

सुजानपुर (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा पर सुजानपुर भाजपा के घिसे-पिसे मोहरों द्वारा की जा रही तुच्छ टिप्पणी पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा है कि छिछोरापन इन लोगों की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। जारी संयुक्त प्रैस विज्ञप्ति में सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश व जिला इंटक अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस व्यक्ति को उसकी हरकतों की वजह से बीसीसीआई के चेयरमैन पद से हटाया हो, उस जैसा बनकर कोई अपने अभिभावकों, जिला व प्रदेश का नाम खराब क्यों करेगा। भाजपा के इन संकीर्ण सोच वाले लोगों को अगर शर्म है तो अपने नेता को सभ्य व मर्यादित भाषा कहने का पाठ पढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि विधायक राजेंद्र राणा अपने जनहित कार्यों, निष्पक्ष कार्यशैली व मिलन स्वभाव के चलते सुजानपुर सहित पूरे प्रदेश की जनता में अपनी अमिट छाप छोड़ रहे हैं, यही कारण है कि उन्हें जनता ने भी चुनाव में आशीर्वाद दिया जबकि भाजपा के स्थानीय लोगों की स्वार्थपूर्ण व द्वेष वाली सोच को ठुकराया। उन्होंने नसीहत दी कि पहले अपना आचरण सुधारें और दूसरों पर टिप्पणियां करने से पहले खुद के अब तक के भेदभाव पूर्ण कार्यों के लिए जनता से माफी मांगें और अपने नेताओं को भी अपने पद की गरिमा बनाए रखने की सलाह दें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!