राजीव गांधी की 75वीं जयंती : कांग्रेस ने शिमला में श्रद्धांजलि देकर किया याद (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 20 Aug, 2019 03:19 PM

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 75वीं जयंती देश भर में मनाई जा रही है। हिमाचल में कांग्रेस द्वारा धर्मशाला में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

शिमला (तिलक राज) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 75वीं जयंती देश भर में मनाई जा रही है। हिमाचल में कांग्रेस द्वारा धर्मशाला में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वही जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है। शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देकर उनकी जयंती मनाई गई जहां विधायक इंद्रदत्त लखनपाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राजीव गांधी की चित्र पर पुष्प अर्पित किए और राजीव गांधी के कार्यों को याद किया।
PunjabKesari

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की आज 75 वीं जयंती है और प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज अगर 18 वर्ष का युवा वोट दे पा रहा है तो राजीव गांधी की देन है। पंचायतीराज के सुदृढ करने,महिलाओं के सशक्तिकरण और सूचना प्रौद्योगिकी करण भी राजीव गांधी की सोच है जिससे आज देश डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने देश के लिए जान दे दी है। राजीव गांधी के योगदान को देश की जनता कभी नहीं भूल पाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!