'कठपुतली नहीं, योद्धा चाहिए...', विधानसभा के बाहर सुक्खू सरकार का हल्लाबोल, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप

Edited By Vijay, Updated: 18 Nov, 2026 12:44 PM

congress legislative party protested against the bjp

हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए किसी कठपुतली की नहीं, बल्कि एक ऐसे योद्धा की आवश्यकता है जो प्रदेश के हितों के लिए मजबूती से खड़ा रह सके।

तपोवन/धर्मशाला: हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए किसी कठपुतली की नहीं, बल्कि एक ऐसे योद्धा की आवश्यकता है जो प्रदेश के हितों के लिए मजबूती से खड़ा रह सके। इसी संदेश के साथ सत्तारूढ़ सुक्खू सरकार ने बुधवार को विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीते दिन सदन के भीतर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल के ऑन सेल होने का गंभीर आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की। इस दौरान उनके साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया समेत तमाम कांग्रेस विधायक मौजूद रहे। 

हाथों में तीखे नारों वाली तख्तियां थामे सत्तापक्ष ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर प्रदेश के आर्थिक हितों को बेचने और जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का सीधा आरोप जड़ा। सत्तापक्ष के नेताओं ने भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि पूर्व सरकार ने सत्ता में रहते हुए हिमाचल के ईमान को बेचने और प्रदेश के स्वाभिमान को नीलाम करने का काम किया है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पिछली सरकार के समय भले ही प्रदेश के हितों से समझौता किया गया हो, लेकिन वर्तमान सरकार अब किसी भी कीमत पर हिमाचल की संपदा को बिकने नहीं देगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने भाजपा पर प्रदेश के खजाने और संसाधनों को लुटाने के गंभीर आरोप लगाए। सत्तापक्ष का कहना है कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में हिमाचल की सारी संपदा को लुटाने का काम किया और अब वे जनता के सामने प्रदेश का हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने दोटूक कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा को भली-भांति समझ चुकी है और उनके झांसे में आने वाली नहीं है।

आर्थिक संसाधनों की लूट के साथ-साथ सुक्खू सरकार ने भाजपा को धनबल की राजनीति पर भी आड़े हाथों लिया। प्रदर्शन कर रहे मंत्रियों और विधायकों ने आरोप लगाया कि भाजपा ने नोटों के खेल के जरिए लोकतंत्र से खिलवाड़ किया है और जनमत को धनतंत्र से कुचलने का प्रयास किया गया। सत्तापक्ष ने कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र पर अब प्रदेश की जनता खुद पलटवार करेगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!