सड़क हादसा : सुंदरनगर में कार-स्कूटी की टक्कर में एक घायल

Edited By Vijay, Updated: 08 Feb, 2020 06:58 PM

collision between car and scooty

हिमाचल प्रदेश में वाहन चालकों की लापरवाहियों से हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र में एक कार व स्कूटी की टक्कर होने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई।

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश में वाहन चालकों की लापरवाहियों से हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में मंडी जिला के सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र में एक कार व स्कूटी की टक्कर होने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को स्कूटी (एचपी 24बी-4566) डैहर की ओर से सुंदरनगर और आल्टो कार (एचपी 88-0199) सुंदरनगर से डैहर जा रही थी।
PunjabKesari, Injured Woman Image

इसी दौरान जब दोनों वाहन डैहर के समीप गांव खरोटा पहुंचे तो एक-दूसरे से टकरा गई। इस कारण स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। महिला को प्रारंभिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!