Himachal: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भयानक हादसा, बस और स्कूटी की टक्कर में मंडी के युवक-युवती की मौत

Edited By Vijay, Updated: 26 Aug, 2026 11:17 AM

collision between bus and scooty

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यहां डोहलूनाला के समीप एक निजी बस और स्कूटी की टक्कर में मंडी जिले के रहने वाले एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

कुल्लू: चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यहां डोहलूनाला के समीप एक निजी बस और स्कूटी की टक्कर में मंडी जिले के रहने वाले एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना बीते मंगलवार की रात करीब 9:45 बजे की है। दोनों युवा स्कूटी पर सवार होकर मनाली की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक निजी बस से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चला रही युवती कशिश सिहली निवासी सुंदरनगर व जिला मंडी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पीछे बैठे आदित्य पुत्र पवन कुमार निवासी त्रिफालघाट व जिला मंडी को गंभीर हालत में कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

कुल्लू के एसपी अभिषेक सेकर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए बस चालक समेत प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू करवा दिया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!