तलवाड़ा-संसारपुर टैरेस मार्ग पर HRTC बस व स्कूटी में भीषण टक्कर, एक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 01 Sep, 2019 11:33 PM

collision between bus and scooty

रविवार को शाम को तलवाड़ा से संसारपुर टैरेस मार्ग पर टोल बैरियर के पीछे बस व स्कूटी की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार की बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा में प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई।

संसारपुर टैरेस (अरविंद): रविवार को शाम को तलवाड़ा से संसारपुर टैरेस मार्ग पर टोल बैरियर के पीछे बस व स्कूटी की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार की बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा में प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन की बस (एचपी 38वी-5248) तलवाड़ा से चिंतपूर्णी के लिए निकली थी कि मात्र 10 मिनट का ही सफर तय किया था कि साढ़े 4 बजे के करीब तलवाड़ा-संसारपुर टैरेस मार्ग पर 2 राज्यों को जोड़ने वाले पुल पर उक्त बस व स्कूटी की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।

यह सीमा पंजाब के साथ लगती है और इस दौरान मामला पंजाब में हुआ। इस सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय बीबीएमबी टाऊनशिप तलवाड़ा पंजाब के अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन स्कूटी सवार व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। स्कूटी सवार व्यक्ति की पहचान समीर अवस्थी तलवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!