Edited By kirti, Updated: 11 Oct, 2019 11:46 AM
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ते हुए उन्हें तुरंत आइजीएमसी में भर्ती किया गया है।
शिमला (योगराज) : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ते हुए उन्हें तुरंत आइजीएमसी में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे की करीब उन्हें आइजीएमसी पहुंचाया गया। वीरभद्र सिंह को डायलासिस करने के लिए नेफ्रोलॉजी विभाग में ले जाया गया है। वीरभद्र बीते कल ही पीजीआई से इलाज करवा कर शिमला लौटे थे पीजीआई के डॉक्टरों ने उन्हें डायलसिस के लिए कहा था जिसके लिए वीरभद्र सिंह आईजीएमसी लाए गए हैं।