कांग्रेस पार्टी ने कभी जनता को झूठी गारंटियां नहीं दी : मुख्यमंत्री

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2024 04:04 PM

cm sukhvinder singh sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कभी जनता को झूठी गारंटियां नहीं दी हैं। हिमाचल की सत्ता में आने के बाद 1 लाख 26 हजार कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन स्कीम का लाभ दिया।

सुजानपुर (अश्वनी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने कभी जनता को झूठी गारंटियां नहीं दी हैं। हिमाचल की सत्ता में आने के बाद 1 लाख 26 हजार कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन स्कीम का लाभ दिया। अब महिलाओं को हर माह 1500 रुपए भी दिए जा रहे हैं, जबकि अभी सरकार का 15 माह का कार्यकाल ही हुआ है। यह समझ नहीं आया कि अनुराग ठाकुर कब से झूठ बोलना सीख गए, जो कांग्रेस की गारंटियों पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन अपने पहले कार्यकाल से ही ऊना से हमीरपुर तक रेल लाने के झूठ पर मुंह बंद कर लेते हैं। लगभग 16 वर्ष से इस झूठ के सहारे जनता को भ्रमित कर वोट लूटते आ रहे हैं, लेकिन उन्हें समझ जाना चाहिए कि प्रदेश की जनता ईमानदार होने के साथ शिक्षित भी है तथा अब उनके झांसे में आने वाली नहीं है। सुजानपुर में आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इस बार 6 विधानसभा उपचुनाव थोपे गए हैं।

अब साढ़े 3 वर्ष के लिए उपचुनाव हो रहे हैं तथा कांग्रेस का मुकाबला उपचुनाव में किसी विपक्षी पार्टी से नहीं बल्कि बिके हुए लोगों से है। विपक्षी पार्टी से साढ़े 3 वर्ष बाद ही मुकाबला होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार निचले हिमाचल को कांग्रेस ने मुख्यमंत्री दिया है। हमीरपुर जैसे छोटे से जिले को तीसरी बार दूसरा मुख्यमंत्री मिला है। अपने जिले का मुख्यमंत्री होने से जनता को फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने पहले ही कहा है कि वह अगले साढ़े 3 वर्ष तक सुजानपुर की स्वयं विधायकी करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में आते ही उन्होंने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे बंद कर 2200 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। उसी में से 800 रुपए इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना पर खर्च किए जा रहे हैं। 2 लाख 37 हजार महिलाओं को 1500 रुपए मिलना भी शुरू हो गए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!