राहुल गांधी पूरे हिंदोस्तान की आवाज, उसे दबाया नहीं जा सकता : सुखविंदर सिंह

Edited By Vijay, Updated: 25 Mar, 2023 07:44 PM

cm sukhvinder singh

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पूरे हिंदोस्तान की आवाज है, उसे दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि अदालत का निर्णय आने के 24 घंटे के भीतर उनकी सदस्यता को समाप्त कर दिया गया।

शिमला (कुलदीप): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी पूरे हिंदोस्तान की आवाज है, उसे दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि अदालत का निर्णय आने के 24 घंटे के भीतर उनकी सदस्यता को समाप्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोका जा सकता है, लेकिन जनता के बीच उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिस तरह से हुजूम उमड़ा है, उससे भाजपा घबरा गई है। 

कांग्रेस पार्टी प्रदेश में करेगी विरोध प्रदर्शन
सीएम ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले किस तरह से राहुल गांधी जनता की आवाज बन रहे थे, उसको रोकने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सबको एक विचार के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि सभी राजनीतिक दलों को एकजुटता से एक मंच पर आना होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निडरता के साथ लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सीपीएस मामले में हम आगे बढ़ रहे
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सीपीएस मामले को एक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में चुनौती दी गई है। उसके बाद हम इस मामले में आगे बढ़ रहे हैं। 

2-3 दिन बाद दिल्ली जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि वह 2-3 दिन बाद दिल्ली जाएंगे। इससे पहले उनका शनिवार को दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। उल्लेखनीय है कि इस दौरे के दौरान वह पार्टी आलाकमान से आगामी मंत्रिमंडल विस्तार एवं निगम-बोर्ड में की जाने वाली नियुक्तियों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

पर्वतारोही की नियमों के तहत करेंगे मदद 
मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि नेपाल में पर्वतारोहण पर गए पर्वतारोही अमित नेगी की वह नियमों के मुताबिक मदद करेंगे। पर्वतारोही अमित नेगी 8091 मीटर ऊंचे अन्नापूर्णा पर्वत, मकालू पर्वत (8481 मीटर), ल्होत्से पर्वत (8516 मीटर) और 8167 मीटर ऊंचे धौलागिरि शिखर का पर्वतारोहण करने गए हैं। यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की थी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

177/3

28.3

Australia

352/7

50.0

India need 176 runs to win from 21.3 overs

RR 6.25
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!