सीएम ने थपथपाई भाजपा आईटी विभाग की पीठ, बोले-वर्तमान युग सूचना और संचार का

Edited By Vijay, Updated: 28 Feb, 2021 11:35 PM

cm jairam thakur in bbn

भाजपा आईटी विभाग की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा का आईटी विभाग वास्तव में प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों आदि का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार कर राज्य में राज्य सरकार के...

बद्दी (ठाकुर): भाजपा आईटी विभाग की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा का आईटी विभाग वास्तव में प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों व उपलब्धियों आदि का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार कर राज्य में राज्य सरकार के साथ-साथ भाजपा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राज्य भाजपा की उपलब्धियों के प्रसार के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान युग सूचना और संचार का युग है इसलिए राज्य के लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राज्य सरकार और पार्टी ने सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग संकट के समय में लोगों की सहायता करने के लिए ही नहीं बल्कि महामारी के दौरान स्थिति की निरंतर निगरानी करने के लिए भी सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ भी वर्चुअली माध्यम से कई बैठकें आयोजित हुई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के आईटी सैल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नेताओं और जनता के बीच उचित संपर्क और संचार सुनिश्चित करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में डिजिटल इंडिया अभियान को शुरू किया ताकि लोगों को दैनिक जीवन में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा सके।उन्होंने कहा कि भाजपा के आईटी सदस्यों को मंत्रिमंडल के निर्णयों और लोगों के कल्याण के संबंध में लिए जाने वाले मुख्य निर्णयों आदि के समाचारों का शीघ्र प्रसार सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा विधानसभा में घटित हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की अत्यधिक निंदा की गई है। उन्होंने राज्य आईटी सैल से सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना का प्रचार-प्रसार कर कांग्रेस के असली चेहरे को बेनकाब करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 जिला परिषदों में से 9 में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने विजय हासिल की जबकि कांग्रेस केवल 2 जिला परिषद ही जीत पाई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नगर निगम चुनावों में और उसके बाद 2022 के विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को उसकी असली जगह दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे प्रचार का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र का नेतृत्व सशक्त नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है जो विश्व नेता के रूप में उभरे हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य भाजपा आईटी विभाग से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए ग्राम सभा से विधानसभा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया। सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राज्य आईटी सैल के सदस्यों का मार्गदर्शन करने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के मिशन रिपीट को सुनिश्चित करने में राज्य भाजपा आईटी सैल की भूमिका प्रमुख है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार करने के अलावा सोशल मीडिया के अधिक से अधिक उपयोग द्वारा कांग्रेस के झूठे प्रचार का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने की आवश्यकता है। प्रदेश भाजपा आईटी संयोजक चेतन बरागटा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री, राज्य भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन और अन्य लोगों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!